ई-रिक्शा चालक से किस्त मांगने गए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को रिक्शा चालक ने साथिया संग की पिटाई

ई-रिक्शा चालक से किस्त मांगने गए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को रिक्शा चालक ने साथिया संग की पिटाई

 

 

काशीपुर। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक पर ई-रिक्शा की किश्त मांगने पर अपने साथियों संग मिलकर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वैशाली कालोनी निवासी लक्की चौहान पुत्र जय कुमार ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि वह उज्जवल जीवन फाइनेंस कम्पनी में कार्य करता है। स्वर्ण ने उसकी कम्पनी से एक ई-रिक्शा फाइनेस कराकर मानपुर रोड निवासी पिंकू को चलाने के लिए दे दिया। बीती 2 दिसम्बर को वह स्वर्ण के पास किश्त लेने गया तो उसने कहा कि उक्त किश्त पिंकू से ले लेना। जब वह टीवीएस एजेंसी के पास पिंकू से किश्त लेने गया तो उसने पहले से ही अपने चार-पांच साथी बुला रखे थे। जैसे ही उसने पिंकू से किश्त के लिए कहा तो उक्त ने गालीगलौच करते हुए लात-घूंसों, ईंट, कड़ा आदि से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। इस दौरान पिंकू ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लक्की की तहरीर पर पुलिस ने पिंकू व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement