गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया

गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम मढैया में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि इस गोष्ठी का उद्देश्य गन्ना कृषकों को उन्नत प्रजाति की गन्ना बीज की जानकारी, गन्ने की फसल में लगने वाली तरह-तरह के बीमारियों तथा उसमें प्रयोग की जाने वाली दवाईयां तथा उनको गन्ने की वैज्ञानिक विधि से कृषि कैसे करें जिससे कि प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़े इसकी जानकारी कृषकों को प्रदान करना है। इसके लिए गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें इस संबंध में वार्ता कर जानकारी प्रदान की जाती है। इस गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 15023. 0118 14201 जैसी उन्नतशील प्रजातियां हैं जिनको गन्ना कृषकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। वर्तमान में 0238 रेड रोड की चपेट में आने की संभावना है। अतः कृषकों को चाहिए कि वह इसका रिप्लेस करें। वैज्ञानिकों ने गन्ने में आने वाली विभिन्न बीमारियों, उसकी रोकथाम तथा उसकी दवाइयों के बारे में भी जानकारी दी। गोष्ठी में संजय कुमार, मन्नालाल तथा गन्ना विकास के अधिकारी व कर्मचारी और क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement