Homeउत्तराखंडव्यापारियों को उजाड़कर खोला गया गांधी पार्क का तीसरा स्थाई गेट, भीतर...

व्यापारियों को उजाड़कर खोला गया गांधी पार्क का तीसरा स्थाई गेट, भीतर गंदगी का अंबार; जुनेजा बोले: वाह मेरे नरक निगम !

Spread the love

रजत शर्मा (ऊधमसिंह नगर)

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। बीते दिनों राम मनोहर लोहिया मार्किट को उजाड़े जाने के बाद मुख्य हाईवे पर गांधी पार्क की ओर पार्क का तीसरा स्थाई गेट खोल दिया गया है। जिसके बाद गांधी पार्क में प्रवेश हेतु एक और मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे पूर्व गांधी पार्क का एक मार्ग काशीपुर बाईपास रोड व एक मार्ग मुख्य बाजार की ओर से था, जिसके बाद बाजार को उजाड़े जाने के बाद से एक मार्ग दिल्ली-नैनीताल रोड की ओर से खोल दिया गया है, वहीं हाईवे की ओर से दीवार भी बना दी गई है, जिसपर रंग पुताई का कार्य शेष है। इस बीच गांधी पार्क के अंदर काफी गंदगी का अंबार है, लेकिन दीवार होने के चलते विदेशी मेहमानों का उस गंदगी को देखा जाना असंभव है।
वहीं गांधी पार्क के अंदर फैली गंदगी को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने नगर निगम को नरक निगम से संबोधित किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा है कि जी-20 वालों एक बार रुद्रपुर के स्विट्जरलैंड… गांधी पार्क का भी चक्कर काट लो।
वाह मेरे नरक निगम।

हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की पोस्ट व इस खबर का संज्ञान लेता है या विदेशी मेहमानों की खातिरदारी में इस गंदगी के अंबार पर भी पर्दा डालने का कार्य करता है।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!