बाजपुर में ठंड के प्रकोप से बचने को अलाव जलने शुरु

सुल्तानपुर पट्टी। कड़ाके की ठंड और शीत लहर से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत सुल्तानपुर ने नगर मे सार्वजनिक स्थानो पर अलाव जलाने शुरू कर दिए। नगर पंचायत कर्मचारियो ने जगह-जगह रामपुर चौराहा नगर पंचायत के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा मंदिर कई स्थानों पर अलाव जलाए।
कुछ दिनों से घने कोहरे शीतलहर के बाद अचानक ठंड बढ़ गई आने वाले दिनो मे शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है इसी को देखते हुए राहगीरो को ठंड से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की सर्दियों तक यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वही अनुबंध कर लकड़ी का रेट तय कर लिया गया है जिसमें अनुबंधक आवश्यकता अनुसार तय रेट पर अलाव वाले स्थानों पर लकड़ी मुहैया कराएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement