शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहना कर श्रद्धांजलि दी

बाजपुर। शहीद भगत सिंह चौक पर गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलविंदर सिंह किन्दा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार एवं विमल शर्मा द्वारा आयोजित शहीदी दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाओं से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने कहा शहीद भगत सिंह की शहादत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर

गुरवचन सिंह गोल्डी,नवदीप सिंह पूर्व अध्यक्ष, प्रदीप कुमार पूर्व सचिव, तरूण रूहेला पूर्व कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष दीपक कुमार , उपाध्यक्ष गौरव, सत्यम रुहेला कोषाध्यक्ष, रितिक यादव ,पंकज भट्ट,आदर्श, आदित्य पाण्डेय,राहुल सागर,पवन, आदित्य सिंह,अंकित,मनी शर्मा , बबलू यादव,विजित आदि थे। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में राजकुमार, गणेश यादव, अमित चौहान, नरेश सिंह, सोनू मेहरा, इंदरजीत नागरा, सुखदेव सिंह, रिंकू शर्मा, मयंक शर्मा,बलवीर सिंह, सोनू गोयल, रितेश शर्मा, करमजीत सिंह, सत्यम कुमार, धर्मेद्र वर्मा, शिवम दिवाकर, मयक दिवाकर आदि कार्यकर्ता थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement