व्यायामात् लभते स्वास्थ्यम्, दीर्घ आयुष्यम् बलम् सुखम्। आरोग्यम् परमम् भाग्यम्, स्वास्थ्यम् सर्वार्थ साधनम् ॥

खबरे शेयर करे -

व्यायामात् लभते स्वास्थ्यम्, दीर्घ आयुष्यम् बलम् सुखम्।
आरोग्यम् परमम् भाग्यम्, स्वास्थ्यम् सर्वार्थ साधनम् ॥

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन और जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के निर्देशन में आज दिनाँक 21/06/2024 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन रुद्रपुर में पुलिस कार्यालयों/शाखाओं व जनपद के समस्त थाना/चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद मुख्यालय के पुलिस लाईन रुद्रपुर में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सहित जनपद के राजपत्रित अधिकारी और पुलिस लाईन और फायर यूनिट रुद्रपुर और पंतनगर में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया।
जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस कर्मियों द्वारा योग के माध्यम से आम जनमानस को अपने जीवन में योग अपना कर शारिरीक ब्याधियों से मुक्त रहने हेतु प्रेरित किया गया। योगाभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वज्रासन, वक्रासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, कपालभाति व अन्य आसन किये गये।
योग का सामान्य अर्थ है जोड़ना। आध्यात्मिक सन्दर्भ में आत्मा को परमात्मा से जोड़ना योग है। योग से शारीरिक क्षमता व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, योग मन को शांत रखता है व विचारों को शुद्ध रखता है। आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का सकल्प लें।

इस दौरान एसएसपी महोदय द्वारा योगाभ्यास कराने वाले योग प्रशिक्षकों को सम्मान चिन्ह दिया गया व अच्छे कार्यक्रम हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विशेष सहयोग किया गया।


खबरे शेयर करे -