वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने किया मेधावी छात्राओं को सम्मानित

*वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने किया मेधावी छात्राओं को सम्मानित*

 

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित समर स्टडी हॉल विद्यालय की छात्रा अंबिका गौड़ तथा रागिनी दसौनी ने सीबीएससी उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 99•4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश तथा काशीपुर का नाम रोशन किया है। इनके सम्मान हेतु वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा समारोह आयोजित कर स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समिति के संरक्षक योगेश जिंदल व केएस कपूर तथा समर स्टडी हॉल की मुख्य प्रबंधक मुक्ता सिंह ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। समारोह की अध्यक्षता टीका सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर सुरेश शर्मा जंगी, हरी प्रकाश शर्मा, ब्रहमेश जिंदल, एसके कपूर, एसके अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, सुरेश जोशी, अरुण वर्मा, उमेश जोशी, प्रमोद अग्रवाल, आरसी त्रिपाठी, आरपी कोटनाला, चक्रेश जैन, एसके मेहरोत्रा, कैप्टन पंकज शील, श्रीमति कुमकुम सक्सेना, पीके अग्रवाल, राजन सक्सेना, शैलेंद्र मिश्रा, खजान सिंह, शरद विश्नोई, सोहन सिंह शाह, एचके सेठी, विनीत रावल, भीम सिंह, एलडी सनवाल, टीका सिंह सैनी, सुभाष शर्मा, डा. शिवदयाल, दीनानाथ आदि उपस्थित थे। संचालन चंद्रभूषण डोभाल ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement