पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने काशीपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने काशीपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

काशीपुर। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बुधवार दोपहर काशीपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक अभय सिंह बुधवार दोपहर काशीपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली परिसर का बेहद बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान वे मैस में भी गए और वहां किस तरह पुलिस कर्मियों को खाना दिया जाता है, उसकी पूरी जानकारी भोजन माता से ली। इसके अलावा शस्त्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
एसपी ने अभिलेखों के रखरखाव के साथ ही तमाम आवश्यक जानकारी अधीनस्थों से लीं और उन्हें दिशा निर्देश भी जारी किये। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त देख एसपी संतुष्ट नजर आये। इस दौरान सीओ अनुषा बडोला, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद जोशी, कटोराताल इंचार्ज विपुल जोशी, एसआई कंचन पलड़िया, देवेन्द्र सामंत आदि के साथ ही कांस्टेबल मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement