रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी एक्शन मोड में है। जहां एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मौके पर पहुंचकर छापा मारा और थाना ट्रांजिट कैम्प व सिडकुल चौकी के पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिये।
बता दें फुलसुंगा-शांतिपुरी मार्ग पर अवैध खनन के वाहन एक खेत के जरिए पैसे लेकर पास कराये जाने की शिकायत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को मिली थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां एक बैरियर लगा पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ट्रांजिट कैम्प थाना व सिडकुल चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया। जिसके बाद एसएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और उक्त मामले में जांच कर उचित कार्यवाही करने को निर्देशित किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से वाहन भी पकड़े हैं, जिनपर कार्यवाही की जा रही है।
एक्शन में कप्तान: मिली थी अवैध वसूली की शिकायत, खुद मौके पर पहुंचे SSP मंजूनाथ, दिये कार्यवाही के आदेश





