हिमाचल से गायब हुआ डबल इंजन की सरकार का डिब्बाः शर्मा

रूद्रपुर। कांग्रेस के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हिमाचल की जनता का आभार व्यक्त किया है। मीडिया को जारी बयान में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी थी। भाजपा ने हिमाचल में चुनाव जीतने के लिए हर हथकण्डे अपनाये लेकिन वहां की जनता ने भाजपा को नकारकर बड़ा संदेश दिया है। इस बार कांग्रेस ने जो मुद्दे लोगों के सामने रखे थे, उन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस को जीत मिली है। महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरी कांग्रेस को बुजुर्ग, युवाओं और महिलाओं का पूरा साथ मिला। इस चुनाव में हिमाचल की जनता ने डबल इंजन की सरकार के डिब्बे को गायब कर कर दिया। सरकार डबल इंजन लेकर दौड़ तो रही थी, लेकिन हिमाचल का डबल विकास नहीं कर पाई। इसी लिए जनता ने कांग्रेस को अपना पूर्ण समर्थन दिया। श्री शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है, उसके अनुरूप सरकार काम करेगी और हिमाचल को मॉडल के रूप में विकसित करेगी।सीपी शर्मा ने कहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद हिमाचल में करारी हार यह दर्शाता है कि लोगों में भाजपा का मोह धीरे धीरे कम हो रहा है। अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भी बिहार को छोड़कर अन्य जगह भाजपा को सफलता नहीं मिली है। श्री शर्मा ने कहा कि हिमाचल की जीत कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी का काम करेगी। उत्तराखण्ड में भी इस जीत का लाभ मिलेगा और पार्टी आगामी निकाय चुनाव में विधानसभा चुनाव की हार का बदला लिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement