एमेनिटी स्पोर्ट्स एकादमी के 4 खिलाडियों का चयन उत्तराखण्ड फुटबॉल टीम में हुआ

रुद्रपुर। 76 वीं राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी जो कि 23 दिसम्बर में दिल्ली में खेली जानी हैं, इसमें ग्रुप 1 में कर्नाटका, दिल्ली, गुजरात उत्तराखंड, त्रिपुरा एंव लद्वाख की टीमें हैं। उत्तरखंड का प्रथम मैच लद्वाख से 23 दिसंबर को दिल्ली में खेला जाना है। इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की फुटबॉल टीम का चयन किया गया। जिसमें एमेनिटी र्स्पाेट्स एकादमी के सौम्य टम्टा, डॉली नामुक, अजय बिष्ट, भरत मेहरा का चयन हुआ है डॉली नामुक व अजय बिष्ट पिछले माह दिल्ली सीनीयर डिविजन फुटबॉल लीग खेल चुके है। भरत मेहरा जो कि अंडर-19 भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुक है जो कि एशिया कप में इन्डोनेशिया में अपना जलवा बिखेर चुके है। सौम्य टम्टा जो कि उभरते हुए एक होनहार खिलाड़ी है आज 18 साल की आयु में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। इनके चयन पर डायरेक्टर सुभाष अरोरा ने एमेनिटी स्पोटर््स एकादमी के खिलाड़ियों एंव इनके प्रशिक्षक अमित वर्मा को बधाई दी एंव इनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की इस बार उत्तराखंड की टीम अच्छा प्रदान करेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement