उबेसिया अकेडमी जूनियर हाई स्कूल का रिजल्ट हुआ घोषित

किच्छा। उबेसिया अकेडमी जूनियर हाइ स्कूल सिरौली कलां किच्छा का सालाना रिज़ल्ट वितरण किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा के अध्यक्ष दानिश इक़बाल अहमद ने किया दानिश इक़बाल अहमद ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा से इंसान अपनी ज़िंदगी बेहतर बनाता है और हर मां बाप को चाहिए कि वो अपने बच्चों को शिक्षा हर हाल में प्रदान करे यह बच्चे देश का भविष्य हैं जो आगे चल कर बिभिन्न रूप में देश की सेवा करेंगे स्कूल के प्रबंधक मुहम्मद इमरान क़ादरी ने बताया कि क्लास 4thकी कुमारी साहिबा पुत्री शाकिर ने 94% अंक पाकर स्कूल टॉप किया वही शाने आलम और मुहम्मद फ़ैज़ द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रबंधक इमरान क़ादरी ने बताया कि स्कूल में RTE के अंतर्गत निशुल्क शिक्षा भी जाती है छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रोग्राम चलाये जाते हैं इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल तमामं स्टाफ एवम काफी अभिभावक उपस्तिथ थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement