किच्छा के बसंत गार्डन कॉलोनी के 14 भवन सीज 

किच्छा के बसंत गार्डन कॉलोनी के 14 भवन सीज

 

ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद भी हो रहा था निर्माण

 

जिलास्तरीय प्राधिकरण ने की कार्रवाई

 

रुद्रपुर किच्छा के किशनपुर में जौली बिल्डर्स द्वारा अनाधिकृत रूप से विकसित की गई बसंत गार्डन में बन रहे 14 भवनों को जिलास्तरीय प्राधिकरण ने सीज कर दिया है 2019-20 में इस कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश भी है यह कार्यवाही जिलास्तरीय प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव के निर्देश पर की गई है

 

जिलास्तरीय प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल ने कहा की आगे भी अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्यवाही होती रहेगी उन्होंने आम जनता से प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास की गई कॉलोनी में ही भवन खरीदने की अपील की साथ ही उन्होंने नियमानुसार स्वीकृति मिलने के बाद ही आम लोगों से भवन निर्माण कार्य करने का अनुरोध किया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement