रमपुरा के कल्लू डिश वाले गायब,परिजनों ने पुलिस को दी गुमशुदगी की तहरीर 

रमपुरा के कल्लू डिश वाले गायब

 

परिजनों ने पुलिस को दी गुमशुदगी की तहरीर

 

जानकारी मिले तो आप 8000000295 नंबर पर कॉल कर सकते है

 

रुद्रपुर रमपुरा में सालो से डिश और नेट कनेक्शन का काम करने वाले कल्लू डिश के मालिक कल्लू राम कल से गायब है जिसके बाद से उनके परिजन काफी परेशान है इस संबंध में उनके पुत्र सचिन ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है

 

तहरीर के अनुसार कल्लूराम दिनांक 28 अगस्त को शाम 7.50 पर अपने घर कीरतपुर स्थित साई विहार फेस वन से रुद्रपुर के लिए निकले थे उसके बाद से आज तक घर नहीं पहुंचे है परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है जिसके बाद से परिजन काफी परेशान है इस सम्बंध में कल्लूराम के पुत्र सचिन कोली ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की है पुत्र सचिन का कहना हैं की गायब होने के समय उनके पिता ने हल्के हरे रंग का कुर्ता पजामा और काले रंगे की टोपी पहनी थी और पैरो में सफेद रंग के स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे यदि आपको कोई जानकारी मिले तो आप 8000000295 नंबर पर कॉल कर सकते

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement