समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल में दो दिवसीय अन्तर्सदनीय खेल प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया

समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल में दो दिवसीय अन्तर्सदनीय खेल प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया

 

अलीगंज रोड स्थित समर स्टडी हॉल गर्ल्स स्कूल में गुरुवार और शुक्रवार खेल भावना, टीम वर्क,धैर्य और सहनशीलता के कौशल का रहा।दो दिवसीय अन्तर्सदनीय खेल प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। पुरस्कार वितरण विद्यालय के चेयरमैन श्री राहुल अग्रवाल, डायरेक्टर श्री अनुराग सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अर्पन शर्मा के द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया ।खेल दिवस के यह दोनों ही दिन असीम ऊर्जा,खेल कौशल और असीमित मनोरंजन से भरे रहे। छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के मुख्य आकर्षण में वॉलीबॉल,रस्साकस्सी, रिले रेस,व खो-खो प्रतियोगिता रही।

गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन होने वाली इन प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल,रिले रेस और खो-खो का मैच कचनार सदन के प्रतिभागियों के नाम रहा, वहीं रस्साकस्सी में अमलताश सदन अव्वल रहा।

व्यक्तिगत रूप से प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में जसलीन कौर तथा हरजोत कौर को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आशीष स्टीफन,शारिक सिद्दीकी,जिया उल हसन, तुषारिका पंत, निष्ठा गोला व अन्य शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमन ध्यानी व विमलदीप कौर द्वारा किया गया।विद्यालय प्रबंधन एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement