Homeउत्तराखंडश्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया

Spread the love

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया

 

 

काशीपुर। नगर व क्षेत्र में दीपावली की जबर्दस्त धूम है। हर कोई दीपावली के उल्लास में डूबा है। घर, दुकान, मंदिर और बाजार आकर्षक ढंग से सजे हैं। हालांकि दीपावली रविवार को मनाई जाएगी, लेकिन छोटी दीपावली यानि रूप चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार को भी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर त्यौहार की खुशियों को चार चांद लगा दिए। इसी क्रम में गिरीताल में दुर्गा कालौनी से सटे श्रीकृष्ण प्रणामी विहार स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने 151 से अधिक दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री इंदुमान ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है, जोकि चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, आयोजक महिला कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष डॉक्टर शुभ्रा शर्मा ने कहा कि दीपावली का सृवरूप बदल रहा है। आज रसायनिक आतिशबाजी से वातावरण प्रदूषित होता है, लिहाजा प्रदूषण से बचाव हेतु आतिशबाजी यानि पटाखों का प्रयोग कम से कम करने का आह्वान आमजन से किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अनुपमा शर्मा, साधना शर्मा, अलका गर्ग, रीता नागर, हेमा बख्शी, चंद्रा पांडे, ज्योति खनूलिया, सरोज सेतिया, शील शर्मा, मंजू सक्सेना, गायत्री द्विवेदी, शुभा चतुर्वेदी, सिंधु आकाश, स्वाति शर्मा आदि महिलाएं थीं।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!