काशीपुर के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं : उषा चौधरी

काशीपुर के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं : उषा चौधरी

 

काशीपुर। उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल आज पूरा हो गया है।शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। इस दौरान महापौर चौधरी ने कहा कि वर्ष 2018 में जनता के द्वारा जिस उम्मीद के साथ उन्हें और उनके बोर्ड को जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे हरसंभव कोशिश के साथ पूरा किया गया। हालांकि, उन्होंने कहा कि सभी की उम्मीदें पूरा कर पाना किसी के लिए भी संभव नहीं है। महापौर ने कहा कि 20 से 40 वार्ड हुए, जिनमें 17 गांव शामिल थे। इन वार्डों में विकास के कीर्तिमान स्थापित करना संभव नहीं था। इसके बावजूद इस चुनौती को स्वीकार किया और विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया। उन्होंने कहा कि अभी भी मन में टीस है कि वे जनहित में बहुत कुछ करना चाहती थीं लेकिन सीमित संसाधनों के चलते नहीं कर पाईं। उन्होंने अपने बोर्ड के साथी पार्षदों और नामित पार्षदों के साथ ही निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया कि वे सदैव उनके सहयोगी रहे। साथ ही सदैव जनता के लिए समर्पित रहने के संकल्प को भी महापौर श्रीमती उषा चौधरी ने दोहराया। कार्यकाल समापन अवसर पर तमाम संगठनों, पार्षदों और निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर महापौर का स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement