सुवर्ण प्राशन संस्कार के तहत 120 बच्चो को खुराक दी गयी

सुवर्ण प्राशन संस्कार के तहत 120 बच्चो को खुराक दी गयी

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में शिविर का किया गया आयोजन

रुद्रपुर भारत विकास परिषद, विवेकानन्द शाखा द्वारा श्री दूधिया बाबा कन्या छात्रावास में एक शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में छात्रावास की बालिकाओं को सुवर्ण प्राशन संस्कार के अंतर्गत खुराक दी गई।
आपको बता दें की सुवर्ण प्राशन संस्कार नवजात शिशु से लेकर 16 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को स्वर्ण भस्म व घृत, शहद आदि मिश्रित दो बूंद खुराक के रूप में दिया जाता है। प्रतिमाह पुष्य नक्षत्र के अवसर पर जो कि लगभग 27 दिन बाद आता है यह खुराक दी जाती है।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा रुद्रपुर ने सुवर्ण प्राशन संस्कार को मासिक प्रकल्प के रूप में विगत दिसंबर माह से प्रारंभ किया है गरीब बस्तियों में जिन विद्यालयों में बच्चे कमजोर व गरीब तबके से हैं उन विद्यालयों में शाखा की ओर से यह खुराक प्रतिमाह निःशुल्क दी जाएगी। सुवर्ण प्राशन संस्कार में दी जाने वाली खुराक से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, उनका मानसिक विकास होता है व उन्हें बीमारियों से लड़ने में सहायता करती है
श्री दूधिया बाबा कन्या छात्रावास में यह खुराक लगभग 120 बच्चों को दी गई। यह खुराक कक्कड़ हेल्थ केयर के डॉक्टर पवन कक्कड़ के सहयोग से दी गई।
इस अवसर पर छात्रावास संचालिका प्रेमा दीदी, शाखा अध्यक्ष संजय खेड़ा, शाखा महिला संयोजिका ज्योति सुखीजा, स्नेह संजय राधू, निधि मेहरोत्रा, पवन मेहरोत्रा, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक संजय राधू आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement