कोषाध्यक्ष पद पर बल्लू और पल्ली की सीधी टक्कर

कोषाध्यक्ष पद पर बल्लू और पल्ली की सीधी टक्कर

रुद्रपुर -जैसे-जैसे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की चुनाव तिथि नजदीक आ रही है ,वैसे-वैसे प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। महामंत्री पद पर जहां हरीश अरोड़ा और मनोज छाबड़ा आमने-सामने हैं वही कोषाध्यक्ष पद पर बलविंदर सिंह बल्लू और पवन गाबा पल्ली की सीधी टक्कर नजर आ रही है। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर कोषाध्यक्ष और महामंत्री पद पर नामांकन किया गया था। जिसमें महामंत्री पद पर दो और कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में संजय जुनेजा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे ।ऐसे में महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद का चुनाव 4 फरवरी को होना है। 4 फरवरी को जनता इंटर कॉलेज में मतदान होगा ,जहां 3100 के आसपास मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलविंदर सिंह बल्लू और पवन बाबा पल्ली किसी परिचय के मोहताज नहीं ।दोनों ही मुख्य बाजार के रहने वाले हैं और ऐसे में मुख्य बाजार से लेकर आसपास के क्षेत्र में दोनों जोरदार प्रचार में डटे हुए हैं ।ऐसे में नजर आ रहा है कि कोषाध्यक्ष पर बलविंदर सिंह बल्लू और पवन गाबा पल्ली आमने-सामने नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच कडा मुकाबला होने की संभावना है। बाजार के व्यापारियों का भी मानना है कि बल्लू और पल्ली दोनों शहर के पुराने व्यापारी हैं ऐसे में दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जोरदार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं ।हालांकि निर्णय 4 फरवरी को होना है ।लेकिन माना जा रहा है कि कोषाध्यक्ष पद पर बल्लू और पल्ली ही एक दूसरे को कडी टक्कर देते नजर आएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement