-->

विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP अजय गणपति का संदेश: “हरियाली ही खुशहाली का आधार”

खबरे शेयर करे -

विश्व पर्यावरण दिवस पर SSP अजय गणपति का संदेश: “हरियाली ही खुशहाली का आधार”

रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य की नींव है।

उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपाय अपनाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा पौधों की नियमित देखभाल का प्रण भी लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात जितेंद्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी पंतनगर/लाइन डी.आर. वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गजेंद्र सिंह परवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें, अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।


खबरे शेयर करे -