खाकी हुई दागदार, आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिया
शिमला में चोरी के मामले में चोरी करने

एक्सवालों से वसूले थे पैसे और चोरी का माल
रुद्रपुर उत्तराखंड में फिर एक बार खाकी दागदार हुई है इस बार दाग पुलिस कर्मियों ने नहीं आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने लगाया है आरोप है की आबकारी विभाग के एक दरोगा और तीन कर्मचारियों ने हिमाचल के शिमला से चोरी हुई तिजोरी के मामले में नेपाल निवासी महिला से पैसे और आधा किलो सोना लिया और उन्हें छोड़ दिया हिमाचल पुलिस ने आबकारी विभाग के आरोपित दरोगा और तीन कर्मचारियों को हिरासत में लें लिया है जिनसे हिमाचल पुलिस ने पैसे और सोना भी बरामद कर लिया है
जानकारी के अनुसार आठ सितंबर को रुद्रपुर से लगे रामपुर बॉर्डर पर आबकारी विभाग के दरोगा देवेंद्र कुमार सिपाही बलजीत सिंह और उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी कर्मचारी नईम चेकिंग कर रहे है इस दौरान एक कार में नेपाल निवासी करिश्मा नामक महिला ओर पुरुष गाड़ी में थे और गाड़ी में टूटी हुई तिजोरी थी जिस पर आबकारी विभाग ने पूछताछ शुरू की और महिला और पुरुष को डराया धमकाया खाकी वर्दी धारी को देख कर महिला और पुरुष डर गए आरोप है की आबकारी विभाग के दरोगा और तीन कर्मचारियों ने अस्सी हजार रुपए और आधा किलो सोना लिया और उन्हें छोड़ दिया और महिला और पुरुष नेपाल चले गए बताया गया है की करिश्मा नामक महिला शिमला निवासी व्यक्ति के घर में नौकरानी थी और घर से तिजोरी चोरी की थी जिसके बाद गाजियाबद निवासी अपने प्रेमी के साथ गाड़ी बुक कर नेपाल जा रही थी पुलिस के अनुसार उस करिश्मा ने ही शिमला निवासी अपने मालिक को सूचना दी की रुद्रपुर में उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों ने उन्हें लूट लिया जिसके बाद मालिक ने हिमाचल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद हिमाचल पुलिस कोतवाल त्रिलोचन नेगी के नेतृत्व में रुद्रपुर पहुंची और एसएसपी अजय गणपति को सूचना दी एसएसपी अजय ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए जिस पर रुद्रपुर और हिमांचल पुलिस ने सयुक्त रूप से खोजबीन की जिसके बाद आबकारी विभाग के लोगों की करतूत सामने आई हिमाचल पुलिस ने आरोपी दरोगा देवेंद्र कुमार सिपाही बलजीत सिंह और उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी कर्मचारी नईम को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से पुलिस ने नेपाली महिला से लिया आधा किलो सोना और पैसे बरामद कर लिए है हिमाचल पुलिस अब नेपाल निवासी करिश्मा और गाजियाबाद निवासी पुरुष की तलाश में है





