भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नोदन कॉम्प्लेक्स में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन-B, कुक और फायरमैन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती में पद के अनुसार SSC/10वीं, ITI या डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 35 वर्ष तक निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों की आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब केवल सीमित समय बचा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।





