उत्तर प्रदेश: दीपावली पर लखनऊ के सभी बाजार रहेंगे खुले, साप्ताहिक बंदी रद

उत्तर प्रदेश: दीपावली पर लखनऊ के सभी बाजार रहेंगे खुले, साप्ताहिक बंदी रद

लखनऊ। दीपावली के त्योहार को देखते हुए राजधानी लखनऊ के सभी बाजार इस सप्ताह खुले रहेंगे। व्यापारियों की मांग और त्योहारी सीजन में खरीदारी को देखते हुए साप्ताहिक बंदी नहीं रखने का फैसला लिया गया है। आमतौर पर गुरुवार को आलमबाग से लेकर पुराने लखनऊ तक बाजार बंद रहते हैं, जबकि बुधवार को गोमती नगर में साप्ताहिक अवकाश होता है। इस सप्ताह सभी बाजारों में कारोबार जारी रहेगा।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि दीपावली व्यापारियों के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे में इस सप्ताह बाजार खुले रहने से ग्राहकों को खरीदारी का अधिक समय मिलेगा और व्यापारियों को भी कारोबार का अच्छा अवसर मिलेगा।

त्योहारी सीजन में बाजारों में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए मध्यांचल के एमडी ने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। सुबह 10 बजे से देर रात तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। मरम्मत कार्य बाजार खुलने से पहले या बंद होने के बाद ही किया जाएगा, ताकि खरीदारी के दौरान व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement