उत्तर प्रदेश: कन्नौज में भीषण हादसा, स्कूल बस पलटने से 4 छात्रों की मौत; 35 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में भीषण हादसा, स्कूल बस पलटने से 4 छात्रों की मौत; 35 से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठठिया क्षेत्र के पास छात्रों से भरी स्कूल बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक छात्र घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 छात्र-छात्राएं सवार थे। सभी कौशांबी जिले के सिराथू क्षेत्र स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी थे। छात्र रविवार को दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर आगरा गए थे और मंगलवार सुबह वापस लौट रहे थे। कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में बैसुइया गांव के सामने चालक छात्रों को लघुशंका कराने के लिए बस धीमी कर किनारे कर रहा था, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान आर्यन चौरसिया (14), रजी उल्ला (17), जैद मिर्जा (17) और अरमान (17) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement