उत्तर प्रदेश: पीलीभीत वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, दो एसडीएम प्रतीक्षारत

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, दो एसडीएम प्रतीक्षारत

पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। शुक्रवार को स्थानांतरित किए गए दो एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी और गोस्वामी मयंक को शनिवार सुबह प्रतीक्षारत कर दिया गया। दोनों अधिकारी मतदाता सूची में एक मतदाता के ईपीआईसी नंबर पर दूसरे व्यक्ति का विवरण प्रदर्शित होने के मामले में आरोपों के घेरे में हैं।

नियुक्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में हेमंत कुमार चौधरी को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी और गोस्वामी मयंक को चकबंदी मुख्यालय लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी बनाया गया था। हालांकि, अगले ही दिन नए आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों को प्रतीक्षारत कर दिया गया।

मामला पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से जुड़ा है, जहां 10,470 मतदाताओं के नाम या उनके पिता के नाम में बदलाव की शिकायत सामने आई थी। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। अब तबादले के अगले ही दिन प्रतीक्षारत किए जाने को इस मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement