नाजायज चाकू के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

*नाजायज चाकू के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

 

 

काशीपुर। संदिग्धावस्था में घूमते युवक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से नाजायज चाकू मिला। पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया।प्रतापपुर पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल राजीव सिंह को चौकी क्षेत्रान्तर्गत मीनावती फार्म के निकट से प्रतापपुर निवासी विनोद पुत्र मिट्ठन संदिग्धावस्था में घूमते मिला। तलाशी लेने पर उसके पास एक अदद नाजायज चाकू बरामद होने पर कांस्टेबल ने उसे गिरफ्तार कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत उसका चालान कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement