-->

शर्मनाक: रुद्रपुर में नाम बदलकर छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर। प्रदेश के ऊधमसिंह नगर जिले में बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा के साथ नाम बदलकर एक विशेष समुदाय के युवक ने झांसे में लेकर जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही छात्रा के गर्भवती होने पर गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात भी कराया। जिसके बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत सौंपी है, जहां पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा पंजीकृत आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं।
बता दें रुद्रपुर निवासी युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसने इस साल इंटर की परीक्षा पास की है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। बताया कि भूतबंगला निवासी फैजान पुत्र हबीब से उसकी मुलाकात हुई, इस दौरान उसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम निम्मर बताया। दो साल पहले उसकी मां काम पर गई हुई थी और भाई घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच फैजान उर्फ निम्मर घर में आया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही कहा कि इंटर पास करने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद वह उसे अटरिया रोड स्थित होटल के साथ ही नैनीताल ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया।
आरोप लगाया कि उसने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर दो बार गर्भापात भी कराया। पीड़िता के मुताबिक इंटर पास होने के बाद जब उसने विवाह करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। धमकी दी कि वह उसे अगवा कर हत्या कर देगा। इसके साथ ही वह मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रहा है इसकी शिकायत पीड़िता ने फैजान उर्फ निम्मर के स्वजनों से की तो उन्होंने भी धमकी दी और उसका मोबाइल फोन छिनकर तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई कमाल खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच महिला उप निरीक्षक नेहा राणा को सौंपी गई है। बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


खबरे शेयर करे -

3 thoughts on “शर्मनाक: रुद्रपुर में नाम बदलकर छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *