मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लड़की का शव ब्यावरा के जंगल में मिला, जबकि उसका सिर धड़ से करीब 50 फीट दूर बरामद हुआ। लड़की 30 सितंबर से लापता थी।
पुलिस जांच में आरोपी युवक की पहचान अंकित मालवीय के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लड़की उससे मिलने करेड़ी से राजगढ़ आई थी, जिसके बाद युवक उसे जंगल ले गया। दोनों के बीच संबंध होने की बात भी सामने आई है। हत्या के बाद आरोपी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
राजगढ़ एसपी अमित टोलानी के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ाई। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।





