पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध खनन में मददगार दो चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज, ट्रक चालकों ने बताई यह बात

रुद्रपुर। जिले में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। जिसके तहत पुलिस ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देशन पर सड़क दुर्घनाओं पर लगाम लगाने के अंतर्गत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। जिसमें सीओ ट्रैफिक आशीष भारद्वाज, सीओ पंतनगर अमित कुमार फोर्स के साथ चेकिंग को निकले। इस दौरान यूपी 25 डीटी 9325, यूपी 25 बीटी 8215 व यूपी 25 बीटी 2727 को रोककर रायल्टी चैक की गई, जिसमें टीम को ओवरलोडव व रेता बजरी की रायल्टी कम वजन की मिलने पर जांच की गई। जिसमें वाहन चालकों द्वारा बताया कि वह बरेली के निवासी है और वह निरंतर बाजपुर से रेता बजरी ओवरलोड लाते हैं और क्रैशर स्वामी से कम वजन की रायल्टी बनवाकर अधिक वजन वहन करते हैं। जिसमें सुल्तानपुर पट्टी के चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक के लिए सिपाही नवीन कन्याल 500 रुपये प्रति ट्रक देते हैं व चौकी दोराहा के चौकी इंचार्ज 800 रुपये प्रति गाड़ी देते हैं। जिसपर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस दौरान लगभग 41 ट्रकों को रोककर अपराध में संलिप्तता की जांच की गई, जिसमें मौके से इकबाल अहमद, आरिफ, आरिफ पुत्र गुच्छन मौके से फरार हो गए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement