बड़ी खबर: दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, खाली कराया गया कैंपस

वसुन्धरा दीप डेस्क, दिल्ली। दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल के अंदर एक धमकी भरा ईमेल आया कि स्कूल के अंदर बम लगाया गया है। इसके बाद आनन-फानन में अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेजा जा रहा है।
वहीं, स्कूल के अंदर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है। साथ ही स्थानीय पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की साइबर टीम ईमेल से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी इस स्कूल में ऐसी घटना हो चुकी है। 28 नंवबर 2022 को भी द इंडियन स्कूल में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और डाग स्क्वाड पहुंच गए और स्कूल को खाली कराकर पूरे स्कूल की जांच की थी। इस दौरान स्कूल में कोई बम नहीं मिला थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement