- Join Our Whatsapp Group -
Home देश बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार जवानों की मौत; दो दिन पहले...

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार जवानों की मौत; दो दिन पहले गायब हुई थी राइफल और 28 गोलियां

वसुन्धरा दीप डेस्क, पंजाब। पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।

मिनट टू मिनट अपडेट

12:48 PM, 12 Apr 2023
Bathinda Military Station में तलाशी जारी
समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह एक आंतरिक मामला लगता है, बीते दो दिनों से राइफल और कारतूस गायब हैं। मिलिट्री स्टेशन में ऐसे इलाके की तलाशी ली जा रही है, जहां सघन वृक्षारोपण है।

12:15 PM, 12 Apr 2023
रक्षा मंत्री से मिलेंगे सेना अध्यक्ष
भारतीय सेना अध्यक्ष थोड़ी देर में रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। सेनाध्यक्ष राजनाथ सिंह को बठिंडा फायरिंग मामले की जानकारी देंगे।

11:36 AM, 12 Apr 2023
मिलिट्री स्टेशन में पुलिस अधिकारी
बठिंडा पुलिस के एसएचओ, डीएसपी और एसपी मिलिट्री स्टेशन पहुंचे हैं। हालांकि, इन अधिकारियों के मोबाइल फोन को अंदर नहीं ले जाने दिया गया है।

11:21 AM, 12 Apr 2023
मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना
भारतीय सेना ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

11:18 AM, 12 Apr 2023
आर्टिलरी यूनिट के थे चारों जवान
भारतीय सेना ने गोलीबारी की घटना की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत हो गई। कर्मियों को कोई चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। मामले की पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है।

11:08 AM, 12 Apr 2023
Military Station Firing पर आर्मी चीफ देंगे रक्षा मंत्री को जानकारी
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर अब से थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी जानकारी देंगे।

11:04 AM, 12 Apr 2023
आसपास के स्कूलों में छुट्टी
फायरिंग की घटना के चलते शहर में दहशत का माहौल है। छावनी में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में भी छुट्टी कर दी गई है। छावनी में काम करने वाले लोगों को भी छावनी में नहीं जाने दिया गया। छावनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

11:00 AM, 12 Apr 2023
मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के बाद इसके सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। दरअसल, मिलिट्री स्टेशन में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

अमान्य डिग्री के चलते सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ईसम सिंह की सेवाएं समाप्त, सचिव सेमवाल ने जारी किया आदेश

देहरादून। प्रदेश से आज बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीटेक की अमान्य डिग्री के चलते सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता की सेवाएं...

बाजपुर के गांव कनौरा में नूर हसन ने दिया था सावित्री हत्याकांड को अंजाम

नूर हसन ने सावित्री की ब्लेड से गला रेत कर की हत्या। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी नूर हसन को लिया हिरासत...

श्रीराम संस्थान काशीपुर में एम0 बी0 ए0 में प्रवेश हेतु छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम की घोषणा

श्रीराम संस्थान काशीपुर में एम0 बी0 ए0 में प्रवेश हेतु छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम की घोषणा     काशीपुर श्रीराम संस्थान में एम0 बी0 ए0 कोर्स में प्रवेश...

उत्तराखंड राज्य में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे किरायेदारों के संबंध मे कोतवाली काशीपुर के अंतर्गत विभिन्न पुलिस चौकियों ने सत्यापन अभियान चलाया

उत्तराखंड राज्य में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे किरायेदारों के संबंध मे कोतवाली काशीपुर के अंतर्गत विभिन्न पुलिस चौकियों ने सत्यापन अभियान चलाया     काशीपुर।...
Related News

निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी आशीष अरोरा बोबी ने शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया

निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी आशीष अरोरा बोबी ने शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया     काशीपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों एवं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!