कैमिकल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, लगी भीषण आग

सितारगंज। शहर में केमिकल से भरा टैंकर बेगुल नदी पर बने कमानी पुल पर पलट गया। टैंकर में भरे कैमिकल की वजह से उसमे आग लग गई। सोमवार की देर रात हुए हादसे में टैंकर आग का गोला बन गया। जिससे चलते जान बचाने के लिए चालक और हेल्पर को वाहन से कूदना पड़ा और इस कोशिश में दोनों चोटिल भी हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने 3 गाड़ियों की मदद से पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जल गया था।इस घटना के बाद हाईवे पर यातायात को वनवे करना पड़ा। मंगलवार की सुबह पुलिस कर्मियों ने जला टैंकर हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement