



कांग्रेसी कार्यकर्ता नितिन कौशिक संदिग्ध हालात में घर पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नितिन कौशिक संदिग्ध हालात में घर पर फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।दुर्गा कॉलोनी कृष्ण प्रणामी मंदिर के पास निवासी नितिन कौशिक (48) पुत्र देवेंद्र सिंह कौशिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे घर में ही फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। एक भाई की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। बीते नगर निगम चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी।