पढ़िए…यूओए की कार्यकारिणी की घोषणा जानिए कौन बना अध्यक्ष ??

खबरे शेयर करे -

पढ़िए…यूओए की कार्यकारिणी की घोषणा जानिए कौन बना अध्यक्ष ??

संस्था के अध्यक्ष पद पर महेश सिंह नेगी महासचिव पद पर डी. के. सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर महेश चंद्र जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए

 

रुद्रपुर / उत्तरांचल ओलम्पिक एसोसियेशन (यूओए)की वार्षिक सामान्य सभा बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संस्था के अध्यक्ष पद पर महेश सिंह नेगी महासचिव पद पर डी. के. सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर महेश चंद्र जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है

 

 

शहर के एक होटल में एसोसियेशन से मान्यता प्राप्त विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में विशेष रूप से महासचिव फेसिंग कॉन्फडरेशन ऑफ एशिया एवं फेंसिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया के राजीव मेहता ओलम्पिक संघ से पर्यवेक्षक के रूप में कोषाध्यक्ष फेसिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया के बशीर अहमद खान चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व न्यायाधीश डी. के. नैनवाल, उपस्थित रहे

 

बैठक में सर्वप्रथम संस्था के पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया

उसके बाद संस्था के अध्यक्ष महेश सिंह नेगी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के सामने स्वागत भाषण दिया

संस्था के महासचिव डी के सिंह ने पिछले वर्ष की कार्यसूची पर चर्चा करते हुये खर्चों को लेकर भी ऑडिट प्रतिवेदन को बैठक में प्रस्तुत किया

उसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया चुनाव अधिकारी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की

जिसमें अध्यक्ष पद पर महेश सिंह नेगी उपाध्यक्ष पद पर संदीप शर्मा , सुरजीत सिंह ग्रोवर , विमल चौधरी

महासचिव पद पर

डॉ डी के सिंह

समेत सहसचिव पद पर सुभाष राणा ,मोहक शारदा, कोषाध्यक्ष पद पर महेश जोशी के साथ

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में

ध्रुव मुंजाल, गोपाल खोलिया ,नरेंद्र सिंह बाफिला, अख्तर अली, शेखर त्रिपाठी संचित डागर , नागेंद्र प्रसाद शर्मा को चुना गया


खबरे शेयर करे -