*खण्ड विकास कार्यालय में स्वरोजगार हेतु 09 लोगों को 35-35 हजार की धनराशि के चेक वितरित किए गए*

*खण्ड विकास कार्यालय में स्वरोजगार हेतु 09 लोगों को 35-35 हजार की धनराशि के चेक वितरित किए गए*

 

काशीपुर। खण्ड विकास कार्यालय में स्वरोजगार व पशुपालन के लिए अत्यंत निर्धन 09 लोगों को 35-35 हजार की धनराशि के चेक वितरित किए गए। चेक वितरण के दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने कहा कि सरकार चाहती है कि निर्धन तबके को भी स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हो। इसके अलावा बकरी, गाय व भैंस जैसे पशुपालन भी निर्धन तबका कर सके। धनाभाव के कारण किसी को भी दिक्कत नहीं आये, इसलिए उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, खण्ड विकास अधिकारी ….ने बताया कि अपना उद्यम हेतु 09 लोगों को चेक वितरण किया गया है। पशुपालन हेतु मनरेगा के तहत पात्रों का चयन किया जाएगा। इस दौरान चेक प्राप्त करने वालों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement