वसुधैव समिति द्वारा दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

काशीपुर। वसुधैव समिति द्वारा दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 25 चिन्हित बच्चों को वस्त्र और मिठाइयां उपहार स्वरूप देते हुए दीपावली की बधाई दी गई। इसके अलावा 45 बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया। बताते चलें कि वसुधैव समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन आईजीएल काशीपुर के सीएसआर के अंतर्गत किया जाता है। कार्यक्रम में आईजीएल काशीपुर से कार्यकारी निदेशक सुधीर अग्रवाल, आलोक सिंघल, विक्रांत चौधरी, वसुधैव समिति की सचिव श्रीमती मीरा सिंह, अध्यक्ष प्रशांत सिंह, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त वाईएस सिंह राठी, सहायक गन्ना आयुक्त निलेश कुमार शुक्ला, डॉ. जितेंद्र पंत, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलकार सिंह, समरपाल चौधरी, राजीव चौहान के अतिरिक्त वसुधैव समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement