दबंगो की दबंगई : सरेराह कर दी युवक की पिटाई, कार से आये पिस्टल सवार और तान दी पिस्टल; युवक हुआ घायल

रुद्रपुर। शहर में दबंगो की दबंगई साफ देखने को मिल रही है। जहां हथियार से लैस कुछ युवकों ने भदईपुरा निवासी विशाल वर्मा की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही विशाल पर पिस्टल तान दी और पिस्टल की बट उसके सिर पर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायल विशाल को अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी देते हुए घायल विशाल वर्मा ने बताया कि वह किच्छा रोड से अपने घर जा रहे थे, इस बीच औरा कार से कुछ युवक आये और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उक्त युवकों ने विशाल पर पिस्टल तान दी और पिस्टल की बट से सिर पर वार कर दिया। विशाल के मुताबिक उक्त युवक आशीष यादव, आकाश यादव व विपुल नारंग समेत अन्य 2 लोग मौजूद थे और वाहन का नंबर UK06 BB 1117 बताया है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement