रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 17 मुकदमों में वांछित 20 हजार का ईनामी पुलिस के हाथ लगा है। गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2019 में पुलिस से भी मुठभेड़ कर चुका है।
ज्ञातव्य हो जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जिलेभर में ईनामी बदमाशों की धरपकड़ को लेकर निर्देश दिये हैं। जिसके तहत एसओजी टीम ने 20 हजार के ईनामी गुरबाज सिंह उर्फ माडु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गदरपुर को मुखबिर की सूचना पर पंचायती बस्ती को जाने वाली सड़क थाना सिटी जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब से गिरफ्तार किया। बता दें उक्त अभियुक्त द्वारा 24 मार्च 2021 को नानकमत्ता थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग भी की जा चुकी है। जिसे पंजाब से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त गुरबाज का बचपन से ही अपराधिक कार्यों में लिप्त होना व पुलिस फायरिंग की घटना के बाद अपनी बहन सीमा के घर जींद हरियाणा चला गया, जहां विवाद होने के चलते दूसरी बहन के घर जलालाबाद पंजाब चला गया, जहां से एसओजी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इंप्लाय आफ द मंथ की संस्तुति की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई ललित बिष्ट, एसआई जावेद मलिक, कांस्टेबल राजेन्द्र कश्यप, कांस्टेबल नीरज भोज, कांस्टेबल जरनैल सिंह, कांस्टेबल जगदीश नगरकोटि, कांस्टेबल भूपेंद्र आर्या शामिल रहे।
17 मुकदमों में वांछित 20 हजार का ईनामी लगा पुलिस के हाथ, पुलिस से भी कर चुका है मुठभेड़




