पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद मे आपरेशन प्रहार तथा आपरेशन क्रैक डाउन के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे, अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ग्राम केसरी गणेशपुर थाना कुण्डा से विजेन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर को एक प्लास्टिक के कट्टे में रखी 35 पाउचो में भरी लगभग 12 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल कैलाश काला थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement