झारखंड: कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने का दावा, पहुंचे सिर्फ 50

झारखंड: कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने का दावा, पहुंचे सिर्फ 50

दिल्ली में एक नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले से 500 कार्यकर्ताओं को भेजने का दावा किया गया था, लेकिन शनिवार तक केवल करीब 50 कार्यकर्ता ही दिल्ली रवाना हुए हैं। ऐसे में पार्टी के नेताओं के सामने कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने की चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि, दिल्ली जाने का सिलसिला अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकू गुरुवार को ही अपने समर्थकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे। वहीं, सांसद जोबा मांझी शुक्रवार को कुछ समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए निकलीं। एनएसयूआई के अनीश गोप और सुरेश सवैयां ट्रेन से, जबकि गुलजार अंसारी और सूरज मुखी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कार से दिल्ली पहुंचे।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने भी पहले आठ से दस कार्यकर्ताओं के ट्रेन और हवाई जहाज से दिल्ली जाने की जानकारी दी थी। हालांकि, जिले के अलग-अलग प्रखंडों से कितने कार्यकर्ता रवाना हुए हैं, इसका स्पष्ट आंकड़ा सामने नहीं आया है। 500 कार्यकर्ताओं के लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 50 लोगों के ही दिल्ली पहुंचने की सूचना है, जिससे प्रदर्शन में जिले की भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement