Homeउत्तराखंडमां मनसा देवी जी की शोभायात्रा के संस्थापक रमेश चंद खुट्टू की...

मां मनसा देवी जी की शोभायात्रा के संस्थापक रमेश चंद खुट्टू की पुण्यतिथि पर एक शाम गुरुदेव का नाम काव्यांजलि का किया गया आयोजन

Spread the love

मां मनसा देवी जी की शोभायात्रा के संस्थापक रमेश चंद खुट्टू की पुण्यतिथि पर एक शाम गुरुदेव का नाम काव्यांजलि का किया गया आयोजन

 

 

 

काशीपुर। मां मनसा देवी जी की शोभायात्रा के संस्थापक रमेश चंद शर्मा खुट्टू की पुण्यतिथि पर एक शाम गुरुदेव के नाम भव्य काव्यांजलि का आयोजन श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल द्वारा आयोजित किया गया। जहां कवियों ने शानदार काव्यपाठ किए। गुरुदेव की धर्मपत्नी को सम्मानित भी किया गया। बुधवार शाम अंतरराष्ट्रीय एथलीट उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, गुरुदेव की धर्मपत्नी कुंती देवी, पुत्र विकास शर्मा खुट्टू, भाई विजय शर्मा, भाभी रेखा शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा, अमित कुमार शर्मा, अनिल सारस्वत के द्वारा मां सरस्वती एवं गुरुदेव के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर काव्यांजलि का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गुरुदेव की धर्मपत्नी कुंती देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अनुश्री भारद्वाज ने मां सरस्वती की सुंदर वंदना एवं काव्यपाठ प्रस्तुत की। साथ ही शेष कुमार सितारा, वेद प्रकाश विद्यार्थी, कैलाश चंद यादव, सोमपाल सिंह प्रजापति, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, रिद्धिमा सक्सेना एवं अनिल सारस्वत ने शानदार काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार शर्मा ने एवं संचालन अनिल सारस्वत ने किया। समापन में अतिथियों के द्वारा सभी कावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। काव्यांजलि में अरविंद वर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रागिनी शर्मा, सुमित कुमार शर्मा, तेजस्व गौड़ आदि मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!