ग्राम चकरपुर में हुआ केलाखेड़ा भाजपा मण्डल कार्यकारिणी का स्वागत

बाजपुर। भाजपा जिला मंत्री व केलाखेड़ा मण्डल प्रभारी विकास गुप्ता ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोदी व धामी सरकार की उपलब्धियों को डोर-टू-डोर तक पहुँचायें। साथ ही मोदी व धामी सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करवायें। विकास गुप्ता ग्राम चकरपुर में पूर्व ग्राम प्रधान अशोक काम्बोज के आवास पर आयोजित केलाखेड़ा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का भी आह्वान किया। इससे पूर्व नवनियुक्त केलाखेड़ा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालरा, उपाध्यक्ष हेम काण्डपाल, डालचन्द्र चन्द्रा, उदयपाल सिंह, महामंत्री आशीष ठाकुर, सी.डी. खुराना, मंत्री रिंकू मौर्य, किशन सिंह गोरखा, रामकिशन, नेपाल सिंह, अनुशा, कोषाध्यक्ष अशोक काम्बोज, मीडिया प्रभारी विनय चानना, आई.टी. संयोजक मोहित चैहान, सोशल मीडिया संयोजक राजेन्द्र सैनी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गंगाराम सूरी ‘गोल्डी’, विहिप के सह प्रांत मठ मंदिर प्रमुख महन्त विकास पंवार, बाजपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिट्टू चैहान, बलदेव सिंह बड़ैच, अजय राणा, संजीव शर्मा, पम्मी ठाकुर, सुन्दर लाल गुप्ता, राजपाल सिंह बाजवा, आरती उप्पल, निधि चैहान, नीतू चन्द्रा, नूरजहां आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement