किच्छा:- प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में

किच्छा:- प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किच्छा निवासी गुड्डी देवी (पत्नी खेमपाल कोली) के आकस्मिक निधन की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला उनके आवास पहुंचे और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि 27 जनवरी को सेवादार हीरा सरकार के नेतृत्व में किच्छा से पांच बसों में सैकड़ों श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। आज मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने से गुड्डी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार के बाद परिजन गहरे शोक में हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन राजू कोली प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वहीं, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “हम लगातार संपर्क में हैं और उचित सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। इस कठिन समय में हम परिजनों के साथ खड़े हैं और जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा।”
यह घटना संपूर्ण क्षेत्र के लिए गहरे दुःख का विषय है। पूर्व विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोरा, व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री नितिन वाल्मीकि, मंडल महामंत्री मुकेश कोली, गोल्डी गोरया, राजकुमार कोली, विनोद कोली, पूरन भट आदि लोगों उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement