बार एसोसिएशन काशीपुर के सभागार में विधिक वर्कशॉप का आयोजन

खबरे शेयर करे -

बार एसोसिएशन काशीपुर के सभागार में विधिक वर्कशॉप का आयोजन

-सिविल जज करिश्मा डंगवाल ने दी नए कानून की जानकारी

काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के सभागार में विधिक वर्कशॉप में सिविल जज करिश्मा डंगवाल ने अधिवक्ताओं को नए कानून की जानकारी देते हुए भारतीय न्याय संहिता व भारतीय दंड संहिता के अंतर को विस्तार पूर्वक समझाया।न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतन गौतम व पायल सिंह ने भी नए कानूनों के विषय में जानकारी दी।
वर्कशॉप में एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे, सचिव नृपेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, उप सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कार्यकारिणी सदस्य अमित गुप्ता, अमितेश सिसोदिया, अर्पित सौदा, अविनाश कुमार, कामिनी श्रीवास्तव, नरेश कुमार पाल, नरदेव सिंह सैनी, अमृतपाल सिंह सहित कश्मीर सिंह इंदर सिंह, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी, मनोज जोशी, इंदर सिंह, आलोक माथुर, गोपाल कृष्ण, अनूप झा, बीसी हरबोला, भास्कर त्यागी, नईम अहमद, नावेद, विनोद पाल आदि अनेक अधिवताओं ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।


खबरे शेयर करे -