मध्य प्रदेश: करवाचौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, पत्नी पर लगाया मारने की साजिश का आरोप

मध्य प्रदेश: करवाचौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, पत्नी पर लगाया मारने की साजिश का आरोप

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाने में करवाचौथ को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी के व्रत नहीं रखने से नाराज पति पुलिस के पास पहुंच गया और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगा। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसकी लंबी उम्र नहीं चाहती और उसे मारना चाहती है।

युवक का कहना था कि उसने पत्नी से चांद देखने के लिए कहा था, ताकि उसकी उम्र बढ़ जाए, लेकिन पत्नी ने ऐसा नहीं किया। इसी बात को लेकर उसने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया और विवाह-विच्छेद करने की बात कही।

कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा के मुताबिक, शिकायत करने वाला युवक नशे की हालत में थाने पहुंचा था। पुलिस अब उसके आवेदन के आधार पर महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी की काउंसलिंग कराएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement