गर्व की बात :युवा उद्योगपति ध्रुव बने हाकी संघ के अध्यक्ष ,राज्य ओलंपिक संघ के सदस्य भी बने 

गर्व की बात :युवा उद्योगपति ध्रुव बने हाकी संघ के अध्यक्ष ,राज्य ओलंपिक संघ के सदस्य भी बने

गर्व की बात :युवा उद्योगपति ध्रुव बने हाकी संघ के अध्यक्ष ,राज्य ओलंपिक संघ के सदस्य भी बने 

रुद्रपुर, शहरवासियों के लिया गर्व की खबर है ओलंपिक संघ में शहर के रहने वाले उद्योगपति ध्रुव मुंजाल सदस्य बने है वही हाकी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष भी चुने गए है नव निर्वाचित अध्यक्ष ध्रुव का कहना है की हाकी देश का राष्ट्रीय खेल है जिसमें राज्य के युवाओं को आगे लाने के लिए वो जमीनी स्तर पर प्रयास करेंगे

 

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन (जो भारतीय ओलंपिक संघ से संबद्ध है) की वार्षिक आम सभा में आगामी चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर कई अनुभवी और युवा खेल प्रेमियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

 

इस बैठक में महेश नेगी को एसोसिएशन का नव निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉ. डी.के. सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया।

 

जिसमें उद्योगपति ध्रुव मुंजाल को उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, साथ ही उन्हें उत्तराखंड हॉकी संघ के अध्यक्ष का पदभार भी सौंपा गया है। खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी को देखते हुए यह नियुक्ति बहुत ही सराहनीय मानी जा रही है युवा उद्योगपति ध्रुव मुंजाल के नव निर्वाचित हाकी संघ के अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है

 

ध्रुव स्वयं एक सक्रिय खिलाड़ी रहे हैं और विभिन्न खेलों में भाग लेते रहे हैं

बीते वर्ष एमेनीटी स्कूल में आयोजित प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था, जहाँ राज्य की सभी प्रमुख खेल टीमों ने भाग लिया था।

 

इस चुनाव प्रक्रिया में भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने में अपना अमूल्य सहयोग दिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement