पढिए..STF POLICE ने पकड़ा 1020 ग्राम चरस ,एक को धर दबोचा पूरी खबर बस एक क्लिक में ✍️

पढिए..STF POLICE ने पकड़ा 1020 ग्राम चरस ,एक को धर दबोचा पूरी खबर बस एक क्लिक में ✍️

 

 

देहरादून। 🔸 ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एस टी एफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और कार्यवाही।

🔸 एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने मुनि की रेती थाना क्षेत्र से चरस के साथ किया एक नशा तस्कर गिरप्तार।

🔸 पकड़े गये नशा तस्कर से 1020 ग्राम चरस बरामद।

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्र से अभियुक्त प्रकाश ठाकुर पुत्र रत्न ठाकुर निवासी उर्गम चमोली से 1020 ग्राम चरस बरामद की गई जिसके द्वारा अपने निजी वाहन वेगन आर UK08AU4209 के साथ तस्करी की जा रही थी जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह चरस उर्गाम गांव से अलग अलग लोगों से इकठ्ठा कर लेकर आया था इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202

9412029536

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement