शिव अरोरा ने पांच मंदिर में शीश नवाकर लिया जीत का आशीर्वाद फिर किया मतदान

रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने मतदान से पहले सुप्रसिद्ध पांच मंदिर में पहुंचे ।उन्होंने कहा कि पांच मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने संबोधन में स्मरण करते हुए उल्लेख किया था शिव अरोड़ा ने सबसे पहले पांच मंदिर में जलाभिषेक किया और फिर भगवान राम जी की प्रतिमा के सामने शीश नवाया। उन्होंने ईश्वर से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शिव अरोरा ने पांच मंदिर में शीश नवाकर लिया जीत का आशीर्वाद फिर किया मतदान

इसके बाद वह गोल मार्केट स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे और वहां मत्था टेका। उन्हें वहां पर गुरुद्वारे ग्रंथि द्वारा सरोपा भी भेंट किया गया फिर उसके बाद इसके बाद मॉडल कॉलोनी स्थित कोलंबस स्कूल मे पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement