जब-जब सरकार डरती है,प्रशासन को आगे करती है:-खेड़ा

जब-जब सरकार डरती है,प्रशासन को आगे करती है:-खेड़ा

-कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने लगाए कई आरोप

-डराने-धमकाने व मुकदमे का दिखाया जा रहा भय

रूद्रपुर। निकाय चुनाव में महापौर का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने कहा कि जब-जब भाजपा को हार का भय सताता है। तो वह प्रशासन को आगे कर भय का माहौल बनाना शुरु कर देती है। इस निकाय चुनाव में भी जब धामी सरकार को हार दिख रही है। तो वह कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने व मुकदमे दर्ज किए जाने का भय दिखा रही है,लेकिन कांग्रेस अब डरने वाली नहीं है और जनता भी भाजपा की अफसरशाही को देख चुकी है।

सोमवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रदेश की धामी सरकार पर आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से प्रशासन उनके सक्रिय कार्यकर्ताओं को फोन पर मुकदमा दर्ज किए जाने की धमकी दे रही है। उनके समर्थकों की गाड़ियों को रोककर बेवजह परेशान किया जा रहा है। सरकारी गाड़ियों का काफिला दिखाकर मनोबल तोड़ने की कोशिशें जारी है। यहां तक कि उनके परिवार के लोगों की गाड़ियों का नंबर भी पुलिस को दिए ग ए है और पुलिस लगातार गाड़ियों का पीछा कर रही है,जबकि सत्यता है कि कुछ दिन बाद सरकारी मशीनरी चुनाव जीतने में जुट जाएंगी। आरोप लगाया कि झूठे मुकदमे भी स्वजनों पर दर्ज हो सकते है। भाजपा सरकार की यह बौखलाहट इस बात का संकेत है कि भाजपा रुद्रपुर महापौर का चुनाव हारने जा रही है और अब धन-बल व प्रशासन को आगे करके चुनावी जीतने की योजना भी सरकार ने बना ली होगी। बावजूद इसके कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भयभीत होने वाला नहीं है और जनता भी धन-बल व बाहुबल को समझ चुकी है। इस मौके पर योगेश चौहान,संदीप चीमा आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement