थाने पर आने वाले किसी भी व्यक्ति से तू या तुम का प्रयोग नहीं करेंगे , “आप ” का प्रयोग करेंगे तथा पीड़ित एवं अपराधियों के बीच अंतर करना सीखे— मणिकांत मिश्रा, एसएसपी ऊधम सिंह नगर

थाने पर आने वाले किसी भी व्यक्ति से तू या तुम का प्रयोग नहीं करेंगे , “आप ” का प्रयोग करेंगे तथा पीड़ित एवं अपराधियों के बीच अंतर करना सीखे— मणिकांत मिश्रा, एसएसपी ऊधम सिंह नगर

 

 

*एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ की गयी मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन, दिए सख्त दिशा निर्देश*

 

*पुलिस कर्मियों को साफ स्वच्छ और निर्धारित वर्दी पहनने हेतु किया प्रेरित।*

 

*गर्मी के मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने और साफ सफाई रखने हेतु भी दिए निर्देश।*

 

*विगत माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो तथा पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित*

 

मणिकांत मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद ऊधम सिंह नगर* की *अध्यक्षता* में पुलिस लाइन जनपद रुद्रपुर के सभागार में *सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों* के साथ *मासिक अपराध गोष्ठी* की गयी जिसमें-

 

▶ पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।

 

▶उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी *निजि,पारिवारिक अन्य प्रकार की समस्याओं* के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान करने हेतु संबंधित को निर्देषित किया गया।

 

➡️ सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को आम जनता से मधुर व्यवहार बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

▶विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी व अन्य क्षेत्रों में *सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य* करने वाले *15 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो* को *प्रशस्ति पत्र प्रदान* कर सम्मानित किया गया ।

 

▶पुलिस मुख्यालय व रेन्ज स्तर* पर चलाये जा रहें अभियानों में *शतप्रतिशत कार्यवाही* करने हेतु निर्देशित किया गया

 

▶ समस्त थाना प्रभारियों को भीड़/भाड़, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की गस्त, पिकेट, चीता आदि ड्यूटियाँ लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

▶समस्त थाना प्रभारियों को नियमित रुप से चेकिंग अभियान चलाकर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

 

▶सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना/शाखा प्रभारीयों को *यातायात के नियमों* का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने, *नाबालिगों* द्वारा वाहन चलाये जाने तथा *बिना हेल्मेट वाहन चलाने* वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने, *मादक पदार्थों की तस्करी* करने वाले तस्करों की सुरागरसी-पतारसी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने, नशे तथा साइबर अपराध से लोगों को बचाये जाने हेतु *जागरूकता अभियान चलाकर* अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किए जाने, *बाहरी व्यक्तियो/ किरायेदार सत्यापन* अधिक से अधिक किए जाने, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत समय से तामील कराये जाने, *साईबर अपराधों* में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ऑनलाईन जी0डी0/ सभी पोर्टलों को शतप्रतिशत भरे जाने, लम्बित मालों / अभियोंगो/ विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement